फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सीआईएससीई का रिजल्ट घोषित

सीआईएससीई का रिजल्ट घोषित

Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीआईएससीई का रिजल्ट घोषित

विज्ञापन
मुुगलसराय। कौंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशंस (सीआईएससीई) के आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट सोमवार को घोषित हो गया। सेंट जांस स्कूल कटशीला के दसवीं के छात्र निशांत तिवारी और बारहवीं में यहीं की छात्रा श्रेया सिंह ने सर्वोच्च अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। निशांत को 93 और श्रेया ने 79.4 फीसदी अंक प्राप्त कर बाजी मारी है। बारहवीं में टाप थ्री की सूची में छात्राओं ने जगह बनाई है। जबकि दसवीं में छात्रों ने बेेहतर प्रदर्शन किया है। दोपहर बाद करीब तीन बजे परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों के इंतजार की घड़ियां भी खत्म हो गईं।
सेंट जांस स्कूल कटशीला के ही 10वीं के छात्र अभिनव सिंह को 92.66 और आदर्श जायसवाल को 92.5 फीसदी मिले हैं। दोनों विद्यार्थी क्रमश: जिले में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इसी तरह 12वीं में सेंट जांस कटशीला की छात्रा आकांक्षा सिंह 76.4 और वंशिका पांडेय 75.8 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी तरह सेंट मेरीज स्कूल हिनौली के 10 वीं के छात्र प्रियल अग्रहरि ने 91.5 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सूर्यांश मिश्रा 90.33 प्रतिशत के साथ दूसरे और लिच्छवी जायसवाल 89.83 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। इस साल जिले मेें सीआईएससीई बोर्ड से संचालित आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं में कुल 231 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। सेंट मेरीज हिनौली की प्रधानाचार्य सिस्टर वीना ने बताया कि उनके स्कूूल पर 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। वहीं सेंट जांस स्कूल कटशीला में बारहवीं में 14 और दसवीं में 137 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। प्रधानाचार्य फादर प्रकाश ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी से 26 मार्च तक आयोजित हुई थी। स्कूूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed