{"_id":"5c6c5425bdec22736436b42d","slug":"71550603301-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के कारण 40 मिनट की दूरी तय करने में लग रहे घंटों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के कारण 40 मिनट की दूरी तय करने में लग रहे घंटों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम का झाम लगातार 12वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमानिया से बरहनी तक लगभग 16 किमी वाहनों का काफिला लगा रहा। मार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण मार्ग पर चलने वाले सवारी ढोने वाले और निजी वाहन चालकों को 40 मिनट की दूरी कई घंटों में तय करनी पड़ी।
जमानिया में लग रही नो इंट्री अब क्षेत्रीय लोगों के लिए नासूर बन गई है। जमानिया में सुबह पांच से रात के नौ बजे तक लगने वाले नो एंट्री के कारण मार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लग जा रही है। मंगलवार को भी मार्ग पर जमानिया से बरहनी तक 16 किलोमीटर तक पूरे दिन जाम लगा रहा। जाम के चलते आवागमन करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन जाम की समस्या का निदान करने में अक्षम साबित हो रहा है। मार्ग पर बालू व गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों के संचालन को विभागीय लोगों और स्थानीय प्रशासन की खुली छूट मिली हुई है। उन्होंने जाम की समस्या का निदान निकाले जाने तक जिला प्रशासन से मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।