{"_id":"5c12abaf42c7925d6c535ea1","slug":"71544727471-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या को लेकर प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या को लेकर प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। मझगांई गांव में लो वोल्टेज की समस्या से आजिज ग्रामीणों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव देव जायसवाल के नेतृत्व में विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक, वाराणसी गोविंद राजू एनएस को ज्ञापन सौंपा।
देव जायसवाल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा क्षेत्र को लो वोल्टेज की समस्या से मुक्त बताया जा रहा है जो सत्य नहीं है। लो वोल्टेज से किसान खेतों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि पांच अक्तूबर को दिए गए ज्ञापन के बाद अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता चंदौली ने लो वोल्टेज की समस्या में सुधार कराने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके उन्होंने मामले की लीपापोती कर गलत रिपोर्ट प्रेषित कर दी जबकि समस्या बरकरार है। भाजयुमो के नौगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने प्रबंध निदेशक को बताया कि व्यवसायियों के लिए लो वोल्टेज बड़ी समस्या बन चुकी है। समस्याओं को सुनने के बाद प्रबंध निदेशक ने उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अभिमन्यू प्रजापति, विशाल सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।