फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   683 bags of urea and 117 bags of DAP seized

Chandauli News: 683 बोरी यूरिया और 117 बोरी डीएपी जब्त

Mon, 14 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
683 bags of urea and 117 bags of DAP seized
मोहनिया। जिला प्रशासन और कृषि विभाग की टीम ने शनिवार रात कुकराढ़ गांव के पास एक गोदाम में छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में यूरिया, डीएपी और संदिग्ध उर्वरक बरामद किया। इसके बाद गोदाम को सील कर दिया और एक ट्रक को भी जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गोदाम में अवैध रूप से खाद का भंडारण कर उसे ट्रक में लोड करने की तैयारी की जा रही थी। जांच में सामने आया कि कृषि उपयोग की यूरिया को औद्योगिक उपयोग वाले टेक्निकल ग्रेड यूरिया के बैग में भरा जा रहा था। वहीं, संदिग्ध उर्वरक को डीएपी की बोरियों में पैक करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

छापे के दौरान गोदाम से टेक्निकल ग्रेड यूरिया की 683 भरी बोरियां और ट्रक पर लदी 188 बोरियां, डीएपी की 117 बोरियां तथा डीएपी जैसे संदिग्ध उर्वरक की करीब 756 बोरियां बरामद हुईं। इसके अलावा करीब एक हजार खाली यूरिया बैग और 700 नए खाली डीएपी बैग भी मिले। मौके से एक ट्रक जब्त किया गया। छापेमारी में एसडीओ भभुआ, जिला कृषि पदाधिकारी, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed