{"_id":"5bdb4f42bdec22695f5f337b","slug":"61541099330-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली आते ही मिलावट खोरी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली आते ही मिलावट खोरी शुरू
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली नजदीक आते ही मिलावट का दौर शुरू हो गया है। दूध, खोआ ही नहीं अन्य खाद्य वस्तुओं में भी मिलावट जारी है। बावजूद इसके विभाग अभी तक सोया हुआ है। इसके पूर्व अगस्त माह तक हुई छापेमारी में 34 नमूने फेल हो चुके हैं।
वैसे तो त्योहारी सीजन नवरात्र से ही शुरू हो जाता है। दीपावली पर खरीददारी और तेज हो जाती है। इसके साथ ही मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। बाजार में मिठाइयों की दुकानों पर अभी से मिठाइयों का निर्माण शुरू हो गया है। बावजूद इसके अभी तक विभाग की सक्रियता नहीं दिख रहा है। यह अलग बात है कि विभाग कागजों पर छापेमारी कर काम चला लेता है। विभागीय अधिकारियों की माने तो इस वर्ष अब तक 65 सेंपल लिए गए, जिसमें 34 हुए हैं। इस दौरान 6 लाख 93 हजार रुपए जुर्माना लिया गया। वर्ष 2017-18 में विभाग ने 1336 निरीक्षण किया था, 97 जगहों पर छापेमारी कर 148 नमूने लिए गए। इसमें 61 सेंपल फेल हुए। 106 पर पेनाल्टी लगाते हुए 9 लाख 77हजार रुपए की अब तक वसूली भी की जा चुकी है। विभाग के अनुसार आम तौर पर दूध व खोआ में फैट की कमी, मसालों में नमक की मिलावट,आइसक्रीम में कलर और पैक नमक में बैच नंबर अंकित न होने पर कार्रवाई हुई है। जिला अभिहित अधिकारी सुशील सिंह ने बताया कि जल्द ही टीम बनाकर अभियान शुरूकिया जाएगा।
पीडीडीयू नगर। डीएम के निर्देश पर बाट माप विभाग ने दीपावली के मद्देनजर अभियान चलाया। इस दौरान दुलहीपुर, चकिया, नौगढ़, सकलडीहा, चहनियां इलाके में छापेमारी में अनियमितता मिलने पर 350 व्यापारियों का चालान किया गया।
विज्ञापन
दीपावली पर्व के मद्देनजर सर्राफा, मिठाई, गैस एजेंसी व छोटे व्यापारियों पर बाट माप विभाग की विशेष नजर है। बाट माप विभाग के जिला प्रभारी सुदेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने नगर व दुलहीपुर क्षेत्र के दुकानों में जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि कई दिनों से विभाग नौगढ़, सकलडीहा, चहनियां, चकिया आदि क्षेत्रों में अभियान चला रहा है। बताया कि जिन दुकानदारों ने प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं किए या जिनके इलेक्ट्रिक कांटों के साथ मानक टेस्ट बाट नहीं मिले उनका चालान किया गया। कई दुकानदार तो मिठाई के साथ डिब्बे का तौल करते पकड़े गए। छापामार दल ने आगे भी अभियान चलाने की बात कही।
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे यार्ड में डाउन हंप के समीप डी केबिन के पास गुरुवार की शाम शंटिंग के दौरान लोको इंजन बेपटरी हो गया। पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सूचना पाकर राहत यान मौके पर पहुंचा और
ओएचई वायर काटने के बाद इंजन को पटरी पर ले आया। मुख्य लाइन पर दुर्घटना न होने से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ।
04.वृद्धाश्रम में कराया भोजन
पीडीडीयू नगर। रंजित प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट हिनौली की ओर से बुधवार को चंदौली कमलानगर स्थित वृद्धाश्रम में निशुल्क भोज्य पदार्थ वितरित की। सीडीओ डॉ. एके सिंह और ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है। बुजुर्ग हमारे सिर पर छाया की तरह रहते हैं। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने आश्रम में वृद्धजनों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान वृद्धों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करने, दवा वितरित करने का आह्वान किया।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2900