{"_id":"5b957287867a557f6c068108","slug":"51536520839-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार टूटने से मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार टूटने से मची अफरा तफरी
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी गांव में शनिवार की रात गांव के मुख्य मार्ग पर बिजली का तार टूट कर गिरने से अफरा तफरी मच गई। जिस समय तार टूट कर गिरा उस समय तार में बिजली प्रवाहित हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर दी। इसके बाद बिजली काटी गई।
क्षेत्र के बरहनी गांव में जर्जर तार व लकड़ी के खंभे के सहारे विद्युत आपूर्ति होती है। शनिवार की रात करीब आठ बजे गांव के दक्षिण तरफ मुख्य गली में अचानक बिजली का जर्जर तार टूट कर गिर गया। जिस समय तार टूटकर मुख्य गली में गिरा उस समय गली में कोई मौजूद नहीं था । ग्रामीणों ने तार टूटने की सूचना अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर दिया तब विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ ने समय रहते हुए रेरुआ फीडर की आपूर्ति बन्द कर दी। गांव के संजय सिंह , सौरभ सिंह, वेद प्रकाश सिंह, नितिन सिंह, गोलू सिंह, आशीष सिंह, चंदशेखर शेखर त्रिपाठी , राजेन्द्र सिंह आदि लोगों का कहना है कि गांव के जर्जर तार व खंभों को बदलवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई लेकिन कुछ नहीं हुआ । ग्रामीणों को कहना है कि यहां यदि समय रहते इन जर्जर तारों व खंभों को नहीं बदला गया तो कभी भी खतरा हो सकाता है।। ग्रामीणों ने जिलाधकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द जर्जर खंभों व तार को बदलवाए जाने की मांग की है।