फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नाचते गाते भक्त काशी के लिए हुए रवाना

नाचते गाते भक्त काशी के लिए हुए रवाना

Mon, 06 Aug 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
नाचते गाते भक्त काशी के लिए हुए रवाना
पीडीडीयू नगर। सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की टोली रविवार को काशी के लिए रवाना हुई। बाकले खेल मैदान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा के बाद नगर में हल चढ़ बढ़ी रही। जगह-जगह पुलिस कर्मियों का कड़ा पहरा रहा। उमस की स्थिति रही लेकिन भक्तों के उत्साह में कमी नहीं आई। शाम सात बजे कांवड़ियों के जाने का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरी रात यह सिलसिला चलता रहा। जगह -जगह स्वयं सेवियों ने शिविर लगाकर कांवड़ियों में चने और हलवा बांटा। सावन माह में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए देश के विभिन्न कोनों के साथ विदेशों से बड़े पैमाने पर दर्शनार्थी पहुंचते हैं। सोमवार को बाबा के जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए भक्तों में विशेष उत्साह दिखता है। वहीं पिछले डेढ़ दशक से नगर सहित आस पास के इलाकों से पैदल वाराणसी पहुंच कर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए जाने के लिए भक्तों में उत्साह बढ़ा है। प्रत्येक वर्ष गेरुआ वस्त्र धारण कर पैदल बनारस पहुंच कर बाबा के जलाभिषेक करने वालों की संख्या बढ़ी है। पिछले एक पखवारे से लगातार बारिश हो रही थी लेकिन शनिवार से बारिश का सिलसिला थम गया। रविवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे लेकिन भक्तों का उत्साह दोगुना रहा। शाम सात बजे से भक्तों के रवाना होने का सिलसिला शुरू हुआ। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोग गेरुआ वस्त्र धारण कर बोल बम के जयकारे लगाते हुए नाचते गाते रवाना हुए। नगर के साथ अलीनगर, चहनियां, धानापुर, सकलडीहा, नियामताबाद, बबुरी से भक्तों की टोली नाचते गाते जीटी रोड से होते हुए वाराणसी रवाना हुए। इसी तरह चंदौली, सैयदराजा के भक्त राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो होते हुए वराणसी पहुंचे। इस मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वयं सेवी संस्थाओं ने शिविर लगाकर कांवरियों में हलवा का प्रसाद बांटा वहीं चाय पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed