Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A man driving a Scorpio while intoxicated rammed into a vehicle in MLA Sushil Singh

Chandauli News: नशे में स्कॉर्पियो चला रहे युवक ने विधायक सुशील सिंह के काफिले की गाड़ी में मारी टक्कर, चार घायल

Wed, 25 Nov 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
A man driving a Scorpio while intoxicated rammed into a vehicle in MLA Sushil Singh
चंदौली में विधायक के काफिले की गाड़ी में टकराने वाली स्कॉर्पियो। जागरूक पाठक
पुलिस की जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि, पीछा करने के दौरान काफिले की अन्य गाड़ियां भी टकराकर हुईं क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

विधायक ने जताई थी साजिश की आशंका, काफिले में चल रहे समर्थक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में स्कॉर्पियो चालक सजीवन के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। स्कॉर्पियो चालक ने विधायक के काफिले में चल रही गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद स्कॉर्पियो को रोकने के लिए काफिले की अन्य गाड़ियों में बैठक विधायक समर्थकों ने पीछा किया तो कई वाहन आपस में टकरा गए। इस दौरान स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार युवक घायल हो गए। उधर, विधायक सुशील सिंह ने घटना को सामान्य दुर्घटना मानने से इन्कार करते हुए सुनियोजित साजिश की आशंका जताई थी। मामले में चंदौली कोतवाली में वाराणसी निवासी विधायक के समर्थक धनंजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर है।
सदर सीओ नामेंद्र रावत ने बताया कि घटना सोमवार देर शाम आठ बजे की है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पटना से वाराणसी लौट रहे थे। उनके काफिले में 25 गाड़ियां थीं। काफिला जब चंदौली स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के सामने से गुजर रहा था, तभी स्कॉर्पियो ने काफिले में चल रही फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बहन की डिलीवरी के बाद अस्पताल जा रहे थे युवक
सदर सीओ नामेंद्र रावत ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार चारों युवक सैयदराजा थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव के रहने वाले हैं। गांव के प्रिंस यादव और सोनम यादव की बहन की डिलीवरी पचफेड़वा स्थित निजी अस्पताल में हुई थी। उसे देखने और अस्पताल में खाना पहुंचाने के लिए प्रिंस और सोनम अपने साथी सजीवन और पंकज यादव के साथ स्कॉर्पियो से जा रहे थे। इसी दौरान जिला अस्पताल के सामने उनकी गाड़ी विधायक के काफिले से टकरा गई। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक की मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि
सदर सीओ ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार चारों युवकों की जांच कराई गई। इसमें वाहन चला रहे सजीवन की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की बात सामने आई है। पुलिस की जांच के मुताबिक, पहली टक्कर स्कॉर्पियो चालक के नशे में होने के कारण हुई। इसके बाद काफिले की गाड़ियों ने स्कॉर्पियो को रोकने के लिए पीछा किया तो अन्य वाहन भी टकरा गए। हादसे में विधायक के काफिले की फॉर्च्यूनर समेत कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

विधायक ने जताई थी साजिश की आशंका
घटना के बाद विधायक सुशील सिंह ने इसे महज सड़क दुर्घटना मानने से इन्कार किया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके काफिले की चार गाड़ियों को लगातार निशाना बनाकर टक्कर मारी गई। विधायक ने बताया कि जिस तरह एक के बाद एक वाहनों को टक्कर लगी, उससे किसी सुनियोजित साजिश की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी।



प्राथमिकी में किसी को नामजद आरोपी नहीं बनायाचंदौली कोतवाली में देर शाम मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि विधायक के समर्थक वाराणसी निवासी धनंजय सिंह की गाड़ी काफिले में थी। दुर्घटना में उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। धनंजय सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में टक्कर मारने की बात कही गई है, लेकिन किसी को नामजद आरोपित नहीं किया गया है।

चंदौली में विधायक के काफिले की गाड़ी में टकराने वाली स्कॉर्पियो। जागरूक पाठक

चंदौली में विधायक के काफिले की गाड़ी में टकराने वाली स्कॉर्पियो। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed