Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   General coaches on trains from Bihar to Varanasi were packed to capacity.

Chandauli News: बिहार से वाराणसी जाने वाले ट्रेनों में खचाखच भरे रहे जनरल कोच

Wed, 25 Nov 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
General coaches on trains from Bihar to Varanasi were packed to capacity.
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर जुटी यात्रियों की भीड़। संवाद
पीडीडीयू नगर। कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ पीडीडीयू जंक्शन पर उमड़ी। बिहार से 300 से ज्यादा अप और डाउन की ट्रेनें स्नानार्थियों और श्रद्धालुओं से भरी रही।
विज्ञापन

भीड़ नियंत्रित करने में आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों से पीडीडीयू जंक्शन पहुंचते हैं। यहां से दूसरी ट्रेन पकड़कर या सड़क मार्ग से वाराणसी जाते हैं। सोमवार दोपहर बाद पटना और गया रूट से आने वाली ट्रेनों में स्नानार्थियों की भीड़ रही। इनमें पटना-पीडीडीयू, बक्सर-वाराणसी, आरा-वाराणसी मेमू, गया-पीडीडीयू मेमू, बुद्ध पूर्णिमा, महाबोधि और श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह वाराणसी से आने और गया व पटना रूट की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी भारी भीड़ रही। सुबह 10 बजे के बाद स्थिति यह हो गई कि अप दिशा की ट्रेनों के जनरल ही नहीं, बल्कि स्लीपर और एसी कोच भी यात्रियों से खचाखच भर गए। यात्रियों ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायतें भी कीं। सूचना पर आरपीएफ के जवान पहुंचे और यात्रियों को समझाकर स्थिति संभालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में सवार कराने और भीड़ नियंत्रित करने में आरपीएफ निरीक्षक अनीता कुमारी, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, सीएसजी एनके मिश्र और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed