{"_id":"5b01cae34f1c1bd1408b6beb","slug":"51526844131-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ढंग से संचालित हैं 200 अल्ट्रासाउंड केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध ढंग से संचालित हैं 200 अल्ट्रासाउंड केंद्र
Updated Mon, 21 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। बेटियों को बचाने एवं शिक्षित करने के लिए जिले में डीएम की निगरानी में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। ताकि अवैध ढंग से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नकेल कसी जा सके। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से ऐसे सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। जिले में तकरीबन 200 ऐसे सेंटर है जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाइसेंस नहीं है फिर भी वहां जांच जारी है। लेकिन इस पर न तो स्वास्थ्य विभाग की और न ही प्रशासन की नजर है।
जिले में सरकारी अस्पतालों एवं निजी सहित सिर्फ 35 अल्ट्रासाउंड सेंटरों को लाइसेंस जारी किया गया है लेकिन जिले में तकरीबन 200 से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हैं और बेटियों को कोख में ही मार दिया जा रहा है। इस पर नकेल कसने के लिए बाकायदा डीएम की निगरानी में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में एडिशनल सीएमओ, महिला चिकित्सक, कानूनविद, एक स्वयं सेवी सदस्य और एक रेडियोलाजिस्ट शामिल हैं। इस कमेटी को अवैध ढंग से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी कर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद भी जिले में अवैध ढंग से अल्ट्रासाउंड केंद्र धड़ल्ले से चल रहे हैं।
कोट
अवैध रुप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ एसडीएम स्तर के अधिकारियों की टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी। फर्जी ढंग से संचालित अल्ट्रासांउड केंद्र मिलने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नवनीत सिंह चहल, डीएम।