फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   438 bicycles were distributed

438 श्रमिकों में बांटी गईं साइकलें

Mon, 21 Sep 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 21 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
438 bicycles were distributed
जिला श्रम विभाग की ओर से रविवार को माधोपुर मंडी समिति परिसर में साइकल
विज्ञापन
सहायता योजना के तहत श्रमिकों के लिए साइकल वितरण कार्यक्रम हुआ।

इसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए 438 श्रमिकों को साइकिल दी गई। इसके पूर्व सभा आयोजित कर सपा सरकार की योजनाओं को विस्तारपूर्वक जनप्रतिनिधियों ने गिनाया।


इस अवसर पर प्रदेश के एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष डा. रामदुलार राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीब, मजदूर सभी के लिए जो काम किया है।

आज तक किसी भी पार्टी की सरकार द्वारा नहीं किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से साइकिल सहायता योजना, दुर्घटना बीमा शामिल है और मजदूर वर्ग के लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं।

पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि सूबे के मुखिया के करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं हैं। कुछ दल ऐसे हैं, जो चुनाव के समय झूठे वादे करते हैं और चुनाव के बाद भूल जाते हैं।

 विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यहां से जो भी मजदूर साइकिल लेकर जाएं अपने पांच साथियों का पंजीयन श्रम विभाग में अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भी आगे इस योजना का लाभ मिल सके।

पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर योजनाएं लागू करके लाभ देने का काम किया है।

विधायक चकिया पूनम सोनकर ने कहा कि हमारे क्षेत्र में भी  ऐसे आयोजन कराये जाएं, ताकि श्रमिकों व गरीबों को लाभ मिल सके। इस मौके पर  एडीएम शिवशंकर, तहसीलदार गुलाब चंद, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, अशोक यादव, ठाकुर प्रसाद, चकरू यादव, जोखू सिद्दीकी आदि रहे। अध्यक्षता सीडीओ महेंद्र प्रताप     सिंह और संचालन श्रम       आयुक्त वाराणसी राकेश कुमार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed