Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies by hanging herself, husband accused of murder ...

Chandauli News: पीली नदी पर 6.34 करोड़ से बनेगा पुल, पहली किश्त जारी

Sun, 08 Nov 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies by hanging herself, husband accused of murder ...
कबेली और बहुर गांव के बीच पीली नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने 6. 34 करोड़ की लागत से बनने वाले लघु सेतु को मंजूरी देने के साथ ही पहली किश्त के रूप में 3. 17 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। पुल बनने से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों की करीब 20 हजार आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि कबेली-बहुर के बीच पीली नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने विधानसभा सत्र में पुल निर्माण की मांग उठाई थी। इसके बाद शासन ने रपटा पुल निर्माण के लिए एक करोड़ 24 लाख रुपये स्वीकृत कर अवमुक्त किए थे। हालांकि, अधिकारियों की तकनीकी जांच में नदी के तेज बहाव और संभावित दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए रपटा पुल का निर्माण उपयुक्त नहीं पाया गया। इसके बाद स्वीकृत धनराशि शासन को वापस कर दी गई। विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से दोबारा मुलाकात कर उक्त स्थल पर पुल निर्माण की मांग की थी। इसके बाद 6 करोड़ 34 लाख दो हजार रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली और पहली किश्त भी जारी हो गई है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। पुल बनने से ग्रामीणों को सिंगरामऊ और बदलापुर जाने के लिए पांच किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

---

इन गांवों को मिलेगा लाभ
इससे पहितियापुर, कबेली, सिरकिना, रामपुर, कुशहा, रजनीपुर, साढ़ापुर, बहुर, सेतापुर, करनपुर, मिश्रौली और सिंहावल सहित आसपास के गांवों के लोगों को पुल निर्माण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed