{"_id":"5c212dadbdec22569d466385","slug":"31545678253-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया वार्डों का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने किया वार्डों का भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका परिषद के कई वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं को देखा और वार्डों में रहने वाले गरीब तबके के लोगों से वार्ता कर उनका हाल जाना।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के साथ ही नगर पालिका परिषद के चेयरमैन भी इसी पार्टी के हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सफाई अभियान का नारा दिए जाने के बाद भी पालिका परिषद के कई वार्डों में गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। क्षतिग्रस्त नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है और गलियों में चलना जोखिमभरा है। कहा कि वार्डों में रहने वाली वृद्धा व विधवा पेंशन पाने वाली महिलाओं से जानकारी मिली कि उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रहा है। बताया कि इन दुर्व्यवस्थाओं को लेकर माले कार्यकर्ता 25 दिसंबर से वार्ड नंबर पांच बिछड़ी में अनिश्चितकालीन धरना आरंभ करेंगे। इस मौके पर मोहनलाल बरनवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।