फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कोतवाल के खिलाफ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

कोतवाल के खिलाफ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 27 Dec 2018 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
कोतवाल के खिलाफ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
चंदौली। क्षेत्र के मचिया कला गांव के लोगों ने बुधवार को सदर कोतवाल के खिलाफ एसपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव के पीड़ित व्यक्ति की पैरवी करने के दौरान कोतवाल आशुतोष ओझा ने मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी हिमांशु द्विवेदी के साथ दुर्व्यवहार किया था। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एसपी संतोष सिंह को पत्रक देकर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के निवासी रामविलास की जमीन को गांव के कुछ लोग ने गलत तरिके से अपने नाम करा लिया है। जनपद दौरे पर आए सीएम के सचिव मृत्यूंजय कुमार नारायण से शिकायत करने के बाद सदर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ। लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया गया। इसी मामले को लेकर गत दिनों पहले हिमांशु द्विवेदी ने सदर कोतवाल से मिले थे। लेकिन कोतवाल ने उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इससे लोगों ने गहरी नाराजगी है। कहा कि जमीन हड़पने वाले वाले लोगों और पुलिस की सांठ गांठ के चलते पीड़ित रामविलास आज भी अपनी जमीन पाने के लिए इधर उधर भटक रहा है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से मिलकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कोतवाल के आचरण के खिलाफ भी आपत्ति जताई। जिसपर एसपी ने उन्हे आश्वस्त किया कि वह पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराएंगे और पीड़ित को जल्द ही उसकी जमीन वापस मिल जाएगी। इस दौरान आरके द्विवेदी, शुभम पाठक, रवि तिवारी, अतूल पाठक, वीरेंद्र यादव, हिमांशु द्विवेदी, जिलाजीत तिवारी, दिव्यांशु द्विवेदी, राधारमण पाठक, विपुल पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed