फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ठंड में एसपी के हाथों कंबल पाकर खिले असहायों के चेहरे

ठंड में एसपी के हाथों कंबल पाकर खिले असहायों के चेहरे

Tue, 25 Dec 2018 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
ठंड में एसपी के हाथों कंबल पाकर खिले असहायों के चेहरे

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/सकलडीहा। कंपकपाती ठंड को देखते हुए गरीबों को राहत पहुंचाने के लिए स्वयं सेवी संगठन आगे आए हैं। सोमवार और रविवार की रात सामाजिक संस्था समाज संगठन ने पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में और हंसूराय वेलफेयर की ओर से सकलडीहा इंटर कॉलेज में असहायों को कंबल बांटे गए। ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिले नजर आए।

सामाजिक संस्था समाज संगठन की ओर से पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रविवार को आधी रात के वक्त स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सौ से अधिक असहायों को कंबल और टोपी वितरित किए। कंबल बांटे जाने की खबर मिलते ही असहायों की भीड़ जुट गई। सभी कंबल पाने को आतुर दिखे। कंबल और टोपी पाकर गरीबों के चेहरे खिले नजर आए। इस अवसर पर सनबीम स्कूल के प्राचार्य सीके पालित, राम सिंह, मुगलसराय कोतवाल शिवानंद, चौकी इंचार्ज राकेश सिंह, समाज संगठन के पार्थ, जीत सेनगुप्ता, रमेश पांडेय, विक्की जुनेजा, आशीष जायसवाल, उमाशंकर राय डब्लू, शिवनाथ गुप्ता, सागर गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह, राजू मंडल, संतोष पांडेय, नीरज अग्रहरी, रवि जायसवाल, राजकुमार सिंह रहे। इसी तरह सकलडीहा इंटर कॉलेज के सभागार में सोमवार को आयोजित हंसू राय वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से समारोहपूर्वक ढाई सौ असहायों में कंबल का वितरण किया गया। समारोह में सिविल जज सीनियर डिविजन और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित कुमार यादव ने कहा कि गरीबों की सेवा मानवता की सच्ची सेवा है। समारोह में डॉ. विकास सिंह यादव, काशी गोमती ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार वैद्य, राजेश सिंह, अंजनी सिंह, सुरेंद्रकांत मिश्र, अरुण स्वामी, संजय कुमार, क्षमा गोंड, दुर्गा प्रसाद गुप्त, एमएम रहमान, किरन सिंह रहे। अध्यक्षता सकलडीहा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीकृष्ण लाल ने और संचालन श्रवण कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed