{"_id":"5a74b9894f1c1b410b8b699b","slug":"171517599113-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक कर दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वयं सेवकों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को बसारिकपुर गांव में नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों ने गांव में रैली निकाली और सफाई कर ग्रामीणों को जागरूक किया। इसके पूर्व महाविद्यालय परिसर में सुबह शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही सूर्य नमस्कार और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के दिन की शुरुआत योग से हुई। प्रशिक्षकों द्वारा ध्यान की प्रक्रिया को बताया गया। दोपहर के बाद छात्रों ने एनएसएस प्रभारी डा. मोरध्वज सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ओडीएफ विषय पर महाविद्यालय परिसर से रैली निकाली और बसारिकपुर गांव पहुंच कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक कर लोगों को सफाई अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। बताया कि खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत गांव में शौचालय निर्माण हेतु सरकार अनुदान के रूप में बारह हजार रुपये दे रही है। गांव स्वच्छ होगा तभी बीमारियां दूर होंगी। इस अवसर पर प्यारे लाल, प्रेम सिंह, संजीव परमार, महेंद्र, जितेंद्र बिनोद कुमार, सर्वजीत चौहान सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।