फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rithia-Gangapur link road and culvert will be constructed at a cost of Rs 93 lakh.

Chandauli News: 93 लाख से बनेगा रिठिया-गंगापुर संपर्क मार्ग और पुलिया

Sat, 29 Aug 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rithia-Gangapur link road and culvert will be constructed at a cost of Rs 93 lakh.
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। चकिया विधानसभा क्षेत्र में रिठिया-गंगापुर संपर्क मार्ग और पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड ने 93 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी है। पुलिया और संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्र के 10 गांवों की करीब 12 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


रिठिया-बजरडीहा-जरहर होते हुए यह मार्ग सोनभद्र जिले को जोड़ता है। इससे दोनों जनपदों के लोगों का आवागमन होता है। रिठिया-जरहर मार्ग के बीच क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में पुलिया पर फिसलन बढ़ जाने से हादसे का खतरा बना रहता है। इस मार्ग से रिठिया, बजरडीहा, जरहर, दानोगढ़, टिकुरिया और गंगापुर समेत करीब 10 गांवों के लगभग 12 हजार लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

मार्ग के आसपास कई सरकारी और निजी स्कूल भी हैं। ऐसे में रोजाना स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी जोखिम उठाना पड़ता है। पुलिया खराब होने के कारण मरीजों और ग्रामीणों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। ग्रामीण लंबे समय से क्षतिग्रस्त पुलिया की जगह नई पुलिया बनाने और संपर्क मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे थे। इस पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड ने करीब 93 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट.....

बरसात में बढ़ जाता है खतरा

क्षतिग्रस्त पुलिया पर बरसात के दिनों में पानी और फिसलन के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को होती है। पुलिया बन जाने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

इनसेट...

10 गांवों के 12 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

रिठिया-बजरडीहा-जरहर-दानोगढ़-टिकुरिया से गंगापुर तक संपर्क मार्ग से करीब 10 गांव जुड़े हैं। पुलिया और मार्ग के निर्माण से लगभग 12 हजार ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही सोनभद्र आने-जाने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी।


कोट........

रिठिया-गंगापुर संपर्क मार्ग और पुलिया के निर्माण के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने और बजट जारी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। - कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed