फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man going to tie a Rakhi dies in a car accident

Chandauli News: राखी बंधवाने जा रहे युवक की कार की टक्कर से मौत

Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A young man going to tie a Rakhi dies in a car accident
रविंद्र गुप्ता, फाइल फोटो
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया हाईवे पर शुक्रवार की शाम कंजेहरा गांव के पास बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक रविंद्र यादव मौके पर मौत हो गई। वह राखी बंधवाने के लिए बहन के घर गाजीपुर जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव निवासी रविंद्र गुप्ता (35) शाम पांच बजे राखी बंधवाने के लिए बाइक से अपनी बहन की ससुराल जमानिया थाना क्षेत्र के धुस्का गांव जा रहा था। कंजेहरा गांव के पास जमानिया की ओर से आ रही कार और उसकी बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक उछलकर कार के बोनट और शीशे से जा टकराया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रविंद्र के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रिंकी रोते-रोते बेहोश हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट-
बहन करती रही इंतजार, पहुंची मौत की खबर
रक्षाबंधन के दिन रविंद्र की कलाई पर राखी बांधने का इंतजार कर रही बहन को उसकी मौत की खबर मिली तो परिवार में मातम पसर गया। बहन बार-बार भाई को याद कर बिलखती रही। उसके विलाप से मौके पर जुटे लोगों की आंखें भी नम हो गईं। रक्षाबंधन पर भाई की मौत ने परिवार को गहरा सदमा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed