फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Assam Governor Laxman Acharya got his sister to tie a Rakhi.

Chandauli News: असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने बहन से बंधवाई राखी

Sat, 29 Aug 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Assam Governor Laxman Acharya got his sister to tie a Rakhi.
पीडीडीयू नगर के पथरा में अपनी बहन विंध्यवासिनी से राखी बंधवाते असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य। 
पीडीडीयू नगर। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य अपने छोटे भाई शीतला आचार्य के साथ शुक्रवार को नगर के पथरा मोहल्ले स्थित अपनी बहन के घर पहुंचे। उन्होंने बहन से राखी बंधवाने के बाद भाजपा नेताओं से मुलाकात की। यहां उन्होंने ढाई घंटे तय समय बिताया। भोजन करने के बाद वह रामनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य दोपहर एक बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने बहन के घर पहुंचे। यहां पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनकी बहन विंध्यवासिनी, बहनोई शशिकांत वर्मा, भांजे विशेष और विवेक ने उनका स्वागत किया। इस मौके भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ दिया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद उन्होंने बहन से राखी बंधवाई। भोजन करने के बाद करीब साढ़े तीन में वह रामनगर स्थित अपने घर चले गए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संतोष खरवार, अरविंद खरवार, अशोक सैनी, डब्बा तिवारी, विकास गर्ग, आशुतोष मिश्रा, अर्पित खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed