फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A seven-year-old boy died after drowning in a pond while playing.

Chandauli News: खेलते समय तालाब में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत

Sat, 29 Aug 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old boy died after drowning in a pond while playing.
नियामताबाद। अलीनगर थाना के रोहड़ा गांव में शुक्रवार की शाम खेलते समय तालाब में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। वह रक्षाबंधन पर मां के साथ मामा के घर आया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रोहड़ा गांव निवासी रामलोचन बिंद की बेटी संगीता की शादी बिहार में हुई है। शुक्रवार को वह अपने सात साल के बेटे अंकित कुमार और बेटी शिवानी के साथ भाई को राखी बांधने के लिए मायके आई थी। शाम करीब चार बजे अंकित खेलने के लिए घर से निकला था। देर शाम जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे।
विज्ञापन

कुछ लोग प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में उसे खोजने के लिए उतरे। कुछ देर के बाद गहरे पानी से अंकित को निकाला गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अलीनगर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed