फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1,700 quintals of wheat have been lying dumped at two procurement centers for 43 days.

Chandauli News: दो क्रय केंद्रों पर 43 दिनों से 1700 क्विंटल गेहूं डंप

Thu, 30 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
1,700 quintals of wheat have been lying dumped at two procurement centers for 43 days.
कंदवा। बरहनी ब्लॉक के दो सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद बंद होने के 43 दिन के बाद भी करीब 1700 क्विंटल गेहूं का उठान नहीं हो सका है। इस लापरवाही से नमी के कारण गेहूं खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से 15 जून तक विभिन्न क्रय एजेंसियों के माध्यम से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीद की गई थी। प्रत्येक क्रय केंद्र को पांच हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसी क्रम में यूपीएसएस के अरंगी तथा पीसीएफ के सिधना क्रय केंद्र पर भी किसानों से सरकारी दर पर गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

खरीद प्रक्रिया समाप्त हुए 43 दिन बीत चुका है, लेकिन दोनों केंद्रों से गेहूं का पूरा उठान अब तक नहीं हो पाया है। अरंगी क्रय केंद्र पर लगभग 1200 क्विंटल तथा सिधना क्रय केंद्र पर करीब 500 क्विंटल गेहूं अभी भी उठान की प्रतीक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के बीच यदि जल्द उठान नहीं कराया गया तो गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। किसानों का कहना है कि समय पर उठान नहीं हुआ और गेहूं खराब हुआ तो नुकसान शासन को होगा।

एडीओ कोऑपरेटिव राजेश सिंह का कहना है कि दो क्रय केंद्रों पर 1700 क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है। मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया है, जल्द उठान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed