{"_id":"5c1fd32bbdec22571918fe07","slug":"141545589547-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल यीशु का आज होगा जन्म, तैयारियां पूरी री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल यीशु का आज होगा जन्म, तैयारियां पूरी री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूरोपियन कालोनी स्थित कैथोलिक चर्च में क्रिसमस पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चर्च को रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया है वहीं बाल येशु के जन्म से जुड़ी विभिन्न झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर में रहने वाले मसीही समुदाय की महिलाएं व बच्चे रविवार को बाजार में क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज के मुखौटे व नए कपड़े खरीदते रहे।
मसीही धर्म के अनुसार 24 दिसंबर की रात 12 बजे से बाल येशु का जन्म होगा। इस दिन को क्रिसमस पर्व के नाम से मनाते हैं। यूरोपियन कालोनी स्थित कैथोलिक चर्च में पर्व की तैयारियां माह के प्रारंभ से ही आरंभ कर दी जाती हैं। मसीही समुदाय के लोग दिसंबर माह के प्रथम रविवार को जुलूस निकालकर नगर भ्रमण कर शांति का संदेश देते हैं। वहीं चर्च में कई तरह की प्रार्थना की जाती है। पर्व के दिन चर्च में मसीही समुदाय के साथ अन्य धर्मों के लोग भी प्रभु के दर्शन के लिए जुटते हैं। वहीं चर्च के बाहर मेला भी लगता है। इसके लिए रविवार को झूला व अन्य दुकानें भी सज चुकी थी। चर्च के फादर विपिन सीजे ने बताया कि पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। चर्च में उमड़ने वाली भीड़ के नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन से सहायता मांगी गई है।