{"_id":"5c0c1501bdec2241ce726f0d","slug":"11544295681-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुई बीज की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुई बीज की बिक्री
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। राजकीय बीज गोदामों से इस बार निर्धारित लक्ष्य से अधिक बीज की बिक्री हुई। किसानों ने शोधित बीज खरीदकर ही खेतों में बुआई की। कृषि विभाग अगले सत्र से बीज विक्रय का लक्ष्य बढ़ाने पर विचार कर रहा है। वहीं सभी ब्लाकों में प्रगतिशील किसानों को 200 कुंतल बीज कीट का वितरण हुआ है।
जनपद में कुल नौ राजकीय बीज गोदाम हैं। विभाग ने इस बार 4206 कुंतल गेहूं के बीज की बिक्री का लक्ष्य रखा था, लेकिन 4806 कुंतल बीज की बिक्री हुई। इससे पिछले वर्षों की बिक्री का रिकार्ड टूट गया। निर्धारित लक्ष्य से 600 कुंतल अधिक बिक्री होने पर कृषि विभाग ने खरीफ सत्र से बीज बिक्री का लक्ष्य बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिले में इस वर्ष एक लाख 26 हजार हेक्टेयर में रबी की खेती होनी है। इसमें एक लाख 15 हजार हेक्टेयर भूमि में गेहूं व शेष भूमि में दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती होगी है। किसानों में जागरूकता के चलते राजकीय बीज गोदामों से शोधित बीज खरीदकर खेतों में बुआई करने वाले किसानों में इजाफा हुआ है। वहीं जनपद के सभी ब्लाकों में प्रगतिशील किसानों को 200 कुंतल बीज कीट का वितरण किया गया है। इसमें चना व सरसो का बीज शामिल है। किसानों को कीट प्रदान करने के साथ ही उन्नत खेती के प्रति जागरूक किया गया है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने कहा राजकीय बीज गोदामों से निर्धारित लक्ष्य से अधिक बीज की बिक्री हुई है। इसको देखते हुए अगले सत्र से बीज बिक्री का लक्ष्य बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन