फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नाले पर ढक्कन लगवाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

नाले पर ढक्कन लगवाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 03 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नाले पर ढक्कन लगवाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन

सकलडीहा। विकास खंड के चतुर्भुजपुर कस्बा में खुले नाले पर ढक्कन न लगाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया और प्रशासन से नाले पर ढक्कन लगवाने की मांग की।

ग्रामीणों ने कहा कि कस्बा में पांच वर्ष पूर्व लगभग दो सौ मीटर तक नाले का निर्माण कराया गया। इसके बाद नाले का मरम्मत कार्य तो कई बार हुआ लेकिन विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही के कारण नाले पर ढक्कन नहीं लगाया गया है। इस कारण आए दिन लोग नाले में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा नाले के समीप गुजरते समय लोगों को दुर्गंध का सामना भी करना पड़ता है। चेतावनी दी कि शीघ्र नाले पर ढक्कन का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने के लिये विवश होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में वासुदेव यादव, बेचू राय, दीपक सिंह, राजकुमार यादव, कृष्णा यादव, प्रभु यादव, मोहन यादव, चंद्रमा यादव शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed