फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मनरेगा योजना के तहत 165 मजदूरों का पंजीकरण

मनरेगा योजना के तहत 165 मजदूरों का पंजीकरण

Fri, 01 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा योजना के तहत 165 मजदूरों का पंजीकरण
मनरेगा योजना के तहत 165 मजदूरों का पंजीकरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहाबगंज। विकासखंड सभागार में श्रम विभाग की ओर से गुरुवार को कैंप आयोजित कर मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण किया गया। इस दौरान 18 से 40 वर्ष तक के 165 मजदूरों ने पंजीकरण कराया। पंजीकृत मजदूरों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेने के बाद तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दिया जाएगा।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिलीप कुमार मौर्य ने बताया कि जिन मजदूरों ने एक अप्रैल 2018 से 28 फरवरी 2019 तक मनरेगा योजना में 90 या उससे अधिक दिनों तक कार्य किया है, उनका श्रम विभाग में पंजीकरण किया जा रहा है। इन मजदूरों को विभाग से मिलने वाली मातृत्व हितलाभ, मेधावी छात्र लाभ, चिकित्सा लाभ, अंत्येष्टि लाभ, मृत्यु व एक्सीडेंटल लाभ सहित 16 योजनाओं का लाभ दिया जाता है। बताया कि केंद्र सरकार की ओर से किसी मजदूर की साधारण स्थिति में मृत्यु होने पर दो लाख और एक्सीडेंटल मौत पर पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इस दौरान सहायक शाहिद अली, चंद्रभान सिंह, सुरेश कुमार, संजय कुमार, परमेश्वरी प्रसाद, विजेंद्र कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन

धनंजय
बाइट- 951
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed