{"_id":"5afdd74d4f1c1beb408b6136","slug":"111526585165-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं पर हुए हमले के विरोध में निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं पर हुए हमले के विरोध में निकाला मार्च
Updated Fri, 18 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में गुरुवार को मुगलसराय बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मुगलसराय तहसील में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रदेश सरकार से की।
पिछले दिनों इलाहाबाद में अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े गोलीमार कर हत्या कर दी थी। वहीं मऊ में भी अधिवक्ता असलम अली नन्हें पर गोली चलाई गई थी। प्रदेश में अधिवक्ताओं पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को मुगलसराय बार एसोसिएशन के तत्वावधान में मुगलसराय तहसील गेट से लेकर बिलारीडीह चौराहे तक विरोध जुलूस निकाला। इस दौरान मुगलसराय बार एसोसिएशन के महामंत्री देवी दयाल गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। व्यापारी, अधिवक्ता या फिर आम नागरिक कोई भी सुरक्षित नहीं है। वक्ताओं ने मांग की कि मृतक अधिवक्ता के परिवार को पचास लाख रुपये मुआवजा और हमलावरों की गिरफ्तारी हो साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू किया जाए। इस दौरान अमित गिरी, इमरान अहमद, ओम प्रकाश गुप्ता, वसीम अहमद, खालिद वकार आबिद, राम सिंह, शमशुजमा, सतीश पाठक, फिरोज खान, महेन्द्र कुमार शर्मा मौजूद रहे।