{"_id":"624f10d9acc6cb2ec110b905","slug":"ruckus-bulandshahr-news-gbd2365390141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर दो पक्षों में टकराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर दो पक्षों में टकराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर दो पक्षों में टकराव
औरंगाबाद। मोहल्ला अजीजाबाद में बीती बुधवार की रात भजन बजाने को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों को लाउडस्पीकर पर धार्मिक गाने न बजाने की हिदायत दी।
नवरात्र पर्व के चलते एक युवक बुधवार देर रात तक लाउडस्पीकर पर भजन बजा रहा था। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के दर्जनभर लोग युवक के घर पहुंचे और जबरन भजन को बंद कराने लगे। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और उनमें गाली गलौज होने लगी। एक पक्ष कि महिलाओं का आरोप था कि जब भी भजन चलाते हैं, तभी दूसरे समुदाय के लोग इकट्ठे होकर बंद कराने की धमकी देते हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनो पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों को थाने भी बुलाया। बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंचे दोनों पक्षों को पुलिस ने लाउडस्पीकर पर धार्मिक गाने न बजाने की हिदायत दी। जो भी उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एक पक्ष पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी की अगुवाई में अनूपशहर विधायक संजय शर्मा से भी मिला। विधायक ने एसओ औरंगाबाद को फोन कर भजन बंद कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।