फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   father six-year-old son died in road accident in bulandshahr Tanker hits motorcycle

सड़क पर बिखरा परिवार: पिता और छह साल के बेटे की मौत, पत्नी-बेटी लड़ रहीं मौत से जंग; टैंकर ने उजाड़ा संसार

Thu, 01 Oct 2026 07:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 07:25 PM IST
सार

पहासू के पठान टोला निवासी दिलशाद अपनी पत्नी साबरा, नौ साल की पुत्री माहींन और छह साल के पुत्र जयान के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से डिबाई की ओर जा रहे थे। जब उनकी बाइक डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर गांव मुमरेजपुर के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
father six-year-old son died in road accident in bulandshahr Tanker hits motorcycle
सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर में डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर गांव मुमरेजपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बेलगाम और तेज रफ्तार टैंकर ने आगे चल रही बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पिता और उनके छह साल के मासूम बेटे की मौके व उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

विज्ञापन


पहासू से डिबाई जा रहा था परिवार
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहासू के पठान टोला निवासी दिलशाद (32 वर्ष) पुत्र बाबू खां अपनी पत्नी साबरा (28 वर्ष), नौ साल की पुत्री माहींन और छह साल के पुत्र जयान के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से डिबाई की ओर जा रहे थे। जब उनकी बाइक डिबाई-शिकारपुर मार्ग पर गांव मुमरेजपुर के पास पहुंची, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों सड़क पर दूर जा गिरे। घटना को अंजाम देने के बाद टैंकर चालक मौके से वाहन समेत फरार होने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बेटे ने भी तोड़ा दम, चालक हिरासत में
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बिना देर किए सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दिलशाद को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया, जबकि उपचार के दौरान उनके मासूम बेटे जयान ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं पत्नी साबरा और पुत्री माहींन का इलाज जारी है।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टैंकर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed