फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr road accident tractor hits siblings on a motorcycle brother dies

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने भाई-बहन को मारी टक्कर: बुलंदशहर में दुखद सड़क हादसा, नहीं बचा प्रवीण; बाइक पर थे दोनों

Thu, 01 Oct 2026 06:17 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 06:17 PM IST
सार

भाई-बहन जरूरी काम से अपने घर से नोएडा के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली नगर क्षेत्र में अब्दुल्ला हॉस्पिटल के समीप पहुंची, सामने से आ रहे एक बेलगाम और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
bulandshahr road accident tractor hits siblings on a motorcycle brother dies
भाई बहन को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक पर जा रहे भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


नोएडा जा रहे थे भाई-बहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवास विकास-1 निवासी प्रवीण चौधरी (पुत्र गंभीर सिंह, उम्र 32 वर्ष) अपनी बहन अदिति (पत्नी मनीष, उम्र 18 वर्ष) के साथ किसी जरूरी काम से अपने घर से नोएडा के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली नगर क्षेत्र में अब्दुल्ला हॉस्पिटल के समीप पहुंची, सामने से आ रहे एक बेलगाम और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय डॉक्टर ने भाई को मृत घोषित किया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्रवीण चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बहन अदिति की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई जारी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को चिन्हित कर लिया है और चालक की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed