फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   education

अब पोर्टल पर दर्ज होगी सभी शिक्षकों की गोपनीय रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
education
अब पोर्टल पर दर्ज होगी सभी शिक्षकों की गोपनीय रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत सभी हेड मास्टर और शिक्षकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट अब मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। अध्यापकों को ऑपरेशन कायाकल्प, खुद की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति व रिजल्ट के परिणाम प्रतिशत पर अंक दिए जाएंगे। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ मिलेेगा।
प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। शिक्षकों को पहले स्व मूल्यांकन करना होगा। इसके लिए 15 अप्रैल 2021 तक का समय दिया गया है। इसके बाद संबंधित एबीएसए रिपोर्ट का मूल्यांकन कर 15 मई तक पोर्टल पर डालेंगे। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट को बीएसए की ओर से 31 मई 2021 तक अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में ऑपरेशन कायाकल्प योजना के 14 बिंदु पूरे होने पर अधिकतम 10 अंक दिए जाएंगे। लर्निंग आउटकम परीक्षा में ए-प्लस ग्रेड मिलने पर अधिकतम 20 अंक मिलेंगे। दीक्षा पोर्टल के नियमित उपयोग पर 10 अंक और छात्र-छात्राओं को समय पर रिजल्ट कार्ड उपलब्ध कराने पर भी 10 अंक दिए जाएंगे। एसएससी की नियमित बैठक और विद्यार्थियों की ओर से पुस्तकालय के नियमित प्रयोग पर भी अंक दिए जाने का प्रावधान है। हेड मास्टर और शिक्षकों की ओर से किए गए स्वमूल्यांकन के बाद एबीएसए को मूल्यांकन के लिए 12 बिंदु दिए गए हैं। इन सभी बिंदुओं पर अंक का निर्धारण किया गया है। मानव संपदा पोर्टल पर एबीएसए के मूल्यांकन के बाद बीएसए की ओर से ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान की जाएगी। वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर ही शिक्षकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि का लाभ मिलेेगा।
विज्ञापन

वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट से संबंधित आदेश मिल गया है। इससे सभी शिक्षकों को अवगत करवा दिया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। - अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed