फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Diphtheria suspected girl's condition critical, referred to Delhi

Bulandshahar News: डिप्थीरिया संदिग्ध बच्ची की हालत गंभीर, दिल्ली रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Diphtheria suspected girl's condition critical, referred to Delhi
बुलंदशहर। जिले में डिप्थीरिया के दो और संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें एक साल की बच्ची और दूसरा 33 वर्षीय युवक है। बच्ची की हालत गंभीर होने पर शनिवार को चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। जबकि युवक का निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सूचना मिलने पर दोनों का सैंपल लेकर डिप्थीरिया की पुष्टि के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा है। इससे पूर्व पिछले माह चार साल के बच्चे का सैंपल लेकर चंडीगढ़ लैब भेजा गया था।
विज्ञापन

जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव गहना गोवर्धनपुर निवासी सौरभ की एक वर्षीय बेटी टूशी तरंग चौधरी को बुखार और गले में सूजन आदि की समस्या होने पर नगर के एक निजी चिकित्सक को दिखाया। जहां बच्ची में बाल रोग विशेषज्ञ ने डिप्थीरिया के लक्षण बताए। वहीं, नगर के शांतिनिकेतन निवासी 33 वर्षीय प्रिंस चौधरी को बुखार और आवाज बदल जाने की समस्या हुई। परिजनों ने प्रिंस को निजी चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने प्रिंस को भी डिप्थीरिया लक्षण बता इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

साथ ही दोनों चिकित्सकों ने इसकी सूचना जिले के स्वास्थ्य विभाग को दी। इसके बाद टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। बच्ची की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने शनिवार को दिल्ली महर्षि वाल्मिकी एमवीआई रेफर कर दिया। वहीं, रेफर से पूर्व बच्ची में डिप्थीरिया की पुष्टि के लिए सैंपल लेकर चंडीगढ़ लैब में जांच को भेजा है। उधर, युवक का भी सैंपल लेकर जांच के लिए चंड़ीगढ़ लैब भेजा है। फिलहाल युवक का घर से ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बच्ची का एक टीका छूटा
स्वास्थ्य विभाग की अभी तक की जांच में बच्ची को एक टीका न लगे होने की सूचना मिली है। परिजनों ने बच्ची को शेष सभी टीके लगवा लिए लेकिन किसी कारण एक टीका छूट गया। संभावना है इसी के चलते बच्ची में यह समस्या बनी है। बच्ची को खांसी के साथ टांसिल और गले में सूजन थी।
विभागीय अफसरों के अनुसार खुर्जा ब्लॉक क्षेत्र में पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 15 डिप्थीरिया के केस मिले थे। इस वर्ष एक माह में तीन संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। बच्ची और युवक के गले में सूजन, सफेद रंग की झिल्ली बनी होना, आवाज बदल जाने की समस्या के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

--
Iएक साल की बच्ची और 33 वर्षीय युवक में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। बच्ची की हालत गंभीर होने पर शनिवार को निजी चिकित्सालय से दिल्ली रेफर किया गया। साथ ही डिप्थीरिया की पुष्टि के लिए बच्ची और युवक का सैंपल लेकर चंडीगढ़ लैब भेजा गया है। - डॉ. सुनील कुमार दोहरे, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed