फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BSP finalizes candidates for five seats; announcement expected soon.

Bulandshahar News: बसपा ने पांच सीटों पर प्रत्याशी किए फाइनल, जल्द होगी घोषणा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
BSP finalizes candidates for five seats; announcement expected soon.
बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बसपा ने जिले की सात विधानसभा सीटों में से पांच पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इनमें एससी, ब्राह्मण और मुस्लिम समाज से जुड़े चेहरे शामिल हैं। बुलंदशहर सदर और डिबाई सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा आचार संहिता लगने के साथ की जा सकती है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा की ओर से लगातार तैयारियां की जा रहीं हैं। योजना के तहत पार्टी ने जिले की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। हालांकि इनके लिए घोषणा अलग-अलग कार्यक्रमों में की जाएगी। सदर सीट पर पार्टी एक पूर्व प्रत्याशी को दोबारा मैदान में उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन

वहीं स्याना में त्यागी समाज के प्रत्याशी को टिकट देकर अन्य दलों की टेंशन बढ़ाने की रणनीति है। पार्टी की रणनीति सामाजिक समीकरण के आधार पर अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशी उतारने की है। हालांकि पांचों प्रत्याशियों के नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सातों सीटों पर रहा है बसपा का मुकाबला
2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की सातों विधानसभा सीटों पर बसपा ने प्रत्याशी उतारे थे। सिकंदराबाद से मनवीर सिंह, बुलंदशहर सदर से मोहम्मद मोबिन कल्लू कुरैशी, स्याना से सुनील कुमार, अनूपशहर से रामेश्वर सिंह लोधी, डिबाई से करनपाल सिंह, शिकारपुर से मोहम्मद रफीक उर्फ फड्डा और खुर्जा से विनोद कुमार जाटव मैदान में थे।
अब 2027 के लिए प्रत्याशी चयन में बसपा ने सामाजिक समीकरण को केंद्र में रखा है। पांच सीटों पर नाम तय होने के बाद घोषणा का इंतजार है। राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने के बीच बसपा के नए चेहरों पर जिले की चुनावी राजनीति की नजर रहेगी।

कोट
पार्टी की ओर से शिकारपुर सीट से मुकेश शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। जबकि चार और सीटों पर शीघ्र घोषणा की जाएगी। सदर और डिबाई सीट पर भी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। --- रविंद्र प्रधान, जिलाध्यक्ष, बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed