फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Judicial process will be strengthened by scientific evidence and forensic analysis: District Judge

वैज्ञानिक साक्ष्य व फॉरेंसिक विवेचना से मजबूत होगी न्यायिक प्रक्रिया : जिला जज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Judicial process will be strengthened by scientific evidence and forensic analysis: District Judge
बुलंदशहर कार्यशाला में भाग लेते एसएसपी, पुलिसकर्मी। पुलिस
बुलंदशहर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला जज संजय सिंह प्रथम ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अपराधों की सटीक विवेचना और समयबद्ध न्याय दिलाने में वैज्ञानिक साक्ष्य व फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ के निदेशक प्रो. डॉ. आदर्श कुमार ने अपराध स्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण, साक्ष्यों के संकलन, उनकी सुरक्षित पैकेजिंग और फॉरेंसिक लैब तक भेजने की बारीकियों पर जानकारी दी। विशेषज्ञ वक्ताओं ने नए कानूनों बीएनएस, बीएनएसएस व बीएसए के तहत साक्ष्यों के सही डॉक्यूमेंटेशन को विवेचना की रीढ़ बताया।
विज्ञापन

इस दौरान फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. पूजा रस्तोगी ने मृत्यु के चिकित्सकीय-विधिक मेडिको-लीगल पहलुओं और श्वासावरोधजन्य मृत्यु के सूक्ष्म परीक्षण पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने कहा कि घटनास्थल से मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों के सटीक संकलन और प्रस्तुतीकरण से जांच की गुणवत्ता बढ़ेगी। इससे अदालतों में न्यायिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी राजीव कुमार तृतीय, प्रधान परिवार न्यायाधीश नरेंद्र कुमार पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट असमा सुल्ताना, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विकास चौधरी, उप निदेशक डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. उदय प्रताप सिंह और एएसपी क्राइम नरेश कुमार सहित जिले के अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

बुलंदशहर कार्यशाला में भाग लेते एसएसपी, पुलिसकर्मी। पुलिस

बुलंदशहर कार्यशाला में भाग लेते एसएसपी, पुलिसकर्मी। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed