फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Treatment because of old notes not found innocent, broke back

पुराने नोट के चलते मासूम को नहीं मिला इलाज, तोड़ा दम

Sat, 19 Nov 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Treatment because of old notes not found innocent, broke back
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

पुराने नोट के चलते शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने एक वर्षीय मासूम का इलाज करने से मना कर दिया। इलाज नहीं मिलने के कारण मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंक में लाइन में खड़े 50 वर्षीय किसान जाहिद गश खाकर गिर पड़े।

आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नगर के ईंटारोड़ी निवासी सुरेश कुमार के एक वर्षीय पुत्र को पिछले दो दिन से बुखार था। आरोप है कि बुखार से पीड़ित मासूम को लेकर सुरेश एक निजी अस्पताल में गया।
विज्ञापन


यहां खुले पैसे नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने मासूम का इलाज नहीं किया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे बच्चे ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। वहीं, सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी का कहना है कि उन्हें अभी इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्पताल के संचालक ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। वहीं, दूसरी ओर, शहर के एसबीआई की शाखा में रुपये बदलने के लिए लाइन में खड़े  ढकौली गांव निवासी किसान जाहिद (50) की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। वह गश खाकर नीचे गिर गए।

आनन-फानन में लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जाहिद के बेटे आबिद ने बताया कि जाहिद दो तीन दिन से लगातार रुपये बदलने जा रहे थे, लेकिन उनका नंबर आने से पहले से नोट बदलने का समय खत्म हो जाता था।


10 दिन पूर्व उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। वहीं, जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामले संज्ञान में नहीं हैं। मामले की जांच के लिए गांवों में जांच टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed