{"_id":"578fbafa4f1c1bd722c4b569","slug":"shot-on-rape-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के विरोध पर मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के विरोध पर मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
rape shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्डड्रिंक में बियर पिलाकर देवर और उसके चचेरे भाई ने महिला से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर गोली मार दी और मरा समझ कर देहात थाना क्षेत्र के शुक्ला गांव की नहर के पास फेंक गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस लहूलुहान हालत में महिला को अस्पताल ले आई। उसे मेरठ रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुकी है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का आरोप है कि देवर और उसका चचेरा भाई मंगलवार रात मामा के घर ले जाने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। उन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में बियर मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद देवर ने उसके साथ रेप की कोशिश की।
विज्ञापन
विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की और गोली मार दी। लहूलुहान हालत में वह खुर्जा देहात क्षेत्र के शुक्ला गांव स्थित नहर के पास फेंक दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर अस्पताल आई। जहां पर घायल महिला ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
महिला के सिर में गोली लगी दिखाई दे रही थी। बताया जा रहा दो गोली कमर में मारी गई थी। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को हायर मेडिकल के लिए बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। वहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। देहात थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है।
प्रथम दृष्टया मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। महिला अपने पति की हत्या के मामले में जेल जा चुकी है। घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - विजय प्रकाश, सीओ खुर्जा