{"_id":"574b0d884f1c1b3f3f108b3f","slug":"nilgai-killed-with-knives","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय को चाकुओं से गोदकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलगाय को चाकुओं से गोदकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 29 May 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
nilgai
- फोटो : nilgai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखावटी गांव के जंगलों में शनिवार रात गोतस्करों ने नीलगाय को चाकुओं से गोदकर मार डाला। ग्रामीणों को आता देख गोतस्कर भाग गए। ग्रामीणों ने नीलगाय के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे लखावटी के जंगलों में चार गोतस्करों ने नीलगाय को चाकुओं से गोदकर मार डाला। उधर, से गुजर रहे ग्रामीणों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर बजरंग दल के ग्रामीण अध्यक्ष राहुल कुमार, दीपक, धर्मेंद्र और प्रदीप ठाकुर को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही गोतस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए जंगलों की ओर भाग गए। राहुल ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, गोतस्करों को पकड़ने की कोशिश की गई मगर उनका कोई सुराग नही लगा। बाद में बजरंग दल के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से नीलगाय के शव को दफना दिया। राहुल कुमार ने अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ लखावटी चौकी में तहरीर दी है। लखावटी चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।