फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   muneem looted

इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के मुंशी से 1.11 लाख की लूट

Mon, 04 Jul 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 04 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
muneem looted
लूट
 उधारी वसूली कर लौट रहे इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के मुंशी को बाइक सवार बदमाशों ने चित्सौन गांव के पास ओवरटेक कर रोक लिया और 1.11 लाख की नगदी से भरा बैग लूटकर भाग गए। पीड़ित मुंशी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



आवास विकास कालोनी निवासी राजीव त्यागी बुलंदशहर स्थित शर्मा इंटर मार्केट में त्यागी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से फर्म चलाते हैं। उनकी दुकान पर काजीपुर निवासी संजय सिंह पुत्र प्रकाश सिंह मुंशी की नौकरी करता है। शनिवार देर शाम वह पहासू, छतारी आदि स्थानों से उधारी वसूली कर लौट रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह शनिवार रात लगभग 8 बजे मेरठ बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्सौन गांव के पास पहुंचा। पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने संजय को रोक लिया। उसके बाद हथियार के बल पर रुपये से भरा बैग लूट लिया और बुलंदशहर की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने बताया कि बैग में 1.11 लाख की नगदी थी। राजीव त्यागी ने थाने में तहरीर दे दी है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि लूट की घटना हुई है। थाना पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed