{"_id":"5914b0b24f1c1b7a04851d21","slug":"millions-of-junk-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर लाखों के जेवर हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर लाखों के जेवर हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 12 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
झांसा देकर लाखों के जेवर हड़पे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से पिता-पुत्र ने गोल्ड लोने देने के नाम पर झांसा देकर लाखों रुपये के जेवरात हड़प लिए। पीड़िता ने मंडलायुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन
सिकंदराबाद के खत्रीबाड़ा निवासी रेनू पत्नी कृष्ण कुमार शर्मा ने मंडलायुक्त को बताया कि एक दिन आरोपी दोनों पिता-पुत्र उनके घर आए और सिकंदराबाद में ही मुस्लिम बैंक (सोसायटी) होने की बात कहते हुए बैंक में खाता खुलवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
महिला ने सोसायटी में अपना खाता खुलवा लिया। कुछ दिन बाद महिला को कुछ रुपयों की आवश्यकता पड़ी। दोनों पिता-पुत्र ने कहा कि वह गोल्ड लोन भी दे देते हैं। महिला झांसे में आकर सोने-चांदी आदि जेवरात गिरवी रख दिए।
विज्ञापन
पिता-पुत्र ने महिला को 5 जून 2010 को 50 हजार रुपये उधार दे दिए। जिसमें सितंबर माह तक का ब्याज पहले ही काट लिया। महिला का कहना है कि कुछ माह बाद उसने पूरा रुपया लौटा दिया। बावजूद इसके आरोपियों ने जेवरात नहीं लौटाए। बाद में जानकारी मिली कि आरोपियों ने यह बैंक बंद कर दिया है।
इसके बाद पांच अप्रैल में आरोपी तीन-चार हथियारबंद लोगों के साथ घर पहुंचे और रुपये मांगने पर हत्या की धमकी। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।