फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Girlfriend's house and ate the poison, death

प्रेमिका के घर में जाकर खाया जहर, गई जान

Mon, 05 Dec 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Mon, 05 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend's house and ate the poison, death
सुसाइड - फोटो : ब्यूरो

नगर क्षेत्र में एक प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर जाकर जहर खा लिया। आननफानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने युवक का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन


नगर के आवास विकास द्वितीय कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय एक युवक का अपनी पड़ोस में ही रहने वाली युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि दोनों अलग-अलग जाति के थे। युवती के परिजन शादी को तैयार थे, लेकिन युवक के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


इसी बात से युवक काफी दिनों से तनाव में था। बताया गया कि सोमवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। थोड़ी देर बाद ही वह उल्टी करने लगा और मुंह से झाग निकालने लगा। प्रेमिका के परिजन घबरा गए। उन्होंने आनन-फानन में इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी। युवक के परिजन पहुंचे तो वह जमीन पर गिरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन तत्काल युवक को लेकर निजी अस्पताल गए, लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बिना कोई जानकारी दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। मंडी चौकी पुलिस ने घटना को लेकर किसी भी जानकारी से इंकार किया है। वहीं बताया गया है कि घटना के बाद से प्रेमिका का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीएवी में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी
डीएवी कॉलेज में लाख प्रयास के बावजूद भी बाहरी खासकर प्रेमी जोड़ों का प्रवेश नहीं रुक पाया है। सोमवार को भी एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने कॉलेज पहुंचा तो जोड़े को प्राध्यापकों ने पकड़ कर फटकार लगाकर दोबारा न आने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।

बता दें कि हाल ही में कॉलेज में 10 युवक और पांच युवती पकड़े गए थे। इस पर कॉलेज प्रबंधन ने दावा किया था कि अब किसी भी ऐसे युवक-युवती को कॉलेज में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बाहरी युवकों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए गेट पर गार्ड तैनात किया और एंट्री के लिए रजिस्टर भी लगाया।


बावजूद इसके सोमवार को एक प्रेमी कॉलेज में प्रवेश कर गया और इसी कॉलेज में पढ़ने वाली प्रेमिका के साथ कैंटीन में गले में बांहे डालकर बैठ गया। इसकी भनक लगते ही प्राध्यापकों ने दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed