फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Fever claimed the lives of 3

बुखार ने ली 3 और की जान

Fri, 21 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 21 Oct 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fever claimed the lives of 3
बुखार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

तापमान में गिरावट के बाद भी जिले में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। बीते 24 घंटों में बुखार के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक मौत औरंगाबाद क्षेत्र में और दो अनूपशहर में हुईं हैं। खास बात यह कि ग्रामीणों की सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में नहीं पहुंचीं। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 160 को पार कर चुका है।

 औरंगाबाद के गांव खनोंदा निवासी रिजपाल 50 वर्षीय गत चार दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। जिसका उपचार परिजन औरंगाबाद में एक झोलाछाप डाक्टर द्वारा करा रहे थे। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित रिजपाल की तबीयत अधिक खराब हो गई।
विज्ञापन


परिजन घबरा गए और उसे आनन फानन में उपचार के लिए लखावटी किसी और डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बताया गया है कि इसी गांव में गत दो दिन पूर्व बुधवार को रघुवर सिंह 68 वर्ष और इंगल पुत्र श्यौराज की भी बुखार से मौत हो गई थी।     
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर में बुखार जानलेवा साबित होता जा रहा है। गांव प्रधान बंटी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उपचार के दोरान दो ग्रामीणों शफीक पुत्र अल्लाबख्श (60)की बुखार व पेटदर्द से अलीगढ़ में मौत हो गई है। वहीं रामवती पत्नी हजारी (65)की भी बुखार से मौत हो गई है। गांव में एक साथ दो मौत होने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने डॉक्टरों की टीम भेजने की मांग की है।


बुखार से मौत के मामलों की जांच कराई जाएगी। साथ ही गांवों में डॉक्टरों की टीम भेजकर बुखार से पीड़ितों का इलाज और दवा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।-डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed