फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Doli's daughter depart, did not honor orders

बिटिया की डोली विदा, नहीं आया साहब का आदेश

Sun, 20 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नोटबंदी का असर बिटिया की शादी पर सीधे तौर पर पड़ा है। शहर में शनिवार को आधा दर्जन शादियां हुई। समय से बाबुल के घर बारात भी पहुंच गई, मगर 36 घंटे बाद भी आरबीआई का आदेश बैंकों तक नहीं पहुंचा। विपरीत हालात में बाबुल ने बिटिया की शादी का इंतजाम उधार के आधार पर कर तो लिया, मगर बाबुल के मन यह टीस हमेशा रहेगी कि घर में नगदी होने के बाद भी बेटी की डोली के लिए दोस्त और रिश्तेदारों का मुंह तांकना पड़ा।


साकिलग्रान निवासी इस्लाम पहलवान की बेटी की शनिवार को शादी थी। उन्होंने वित्त सचिव की घोषणा के बाद शुक्रवार को  प्रशासन से 2.50 लाख रुपये के नई करेंसी नोट की गुहार लगाई थी। एसडीएम सदर ने जरुरत को देखते हुए लेखपाल से आनन-फानन रिपोर्ट लगवा अनुमति पत्र ओवर सीज बैंक की शाखा में भिजवा दिया।
विज्ञापन


मगर उनको शनिवार तक 2.5 लाख रुपया नहीं मिला। इस्लाम पहलवान की बेटी की शादी शनिवार को थी। ऐसे में उनको नई करेंसी नोट का इंतजाम करना पड़ा। इसके अलावा शनिवार को नगर में 12 शादियां हुई। सभी ने प्रशासन से 50 हजार से लेकर 2.5 लाख रुपये बैंक एकाउंट से निकलवाने की अर्जी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर नई करेंसी के सामने आरबीआई का आदेश आड़े आ गया। बैंक प्रबंधकों ने कह दिया कि अब तक आरबीआई की ओर से कोई आदेश नहीं मिला है। जनपद में 270 परिवारों ने बेटा बेटी की शादी का हवाला देकर नई करेंसी नोट मांगे हैं।

कोतवाली में शादी का कार्ड दिखाता बेटी का पिता खेमचंद।
आरबीआई ने गाइडलाइन नहीं भेजी हैं। इसलिए शादी ब्याह वाले परिवारों को परेशानी हुई है। प्रशासन को आरबीआई की गाइडलाइन के हिसाब से काम करवाना हॅै।  - आंजनेय कुमार सिंह, डीएम, बुलंदशहर

शादी वालों परिवारों के प्रार्थना पत्रों का अंबार
थाना दिवस में बेटे-बेटी की शादी के लिए बैंक से रुपये दिलाने के लिए शादी वाले परिवारों की प्रार्थना पत्र का अंबार लग गया। करीब तीन दर्जन से अधिक परिवारों ने थाना दिवस में शादी के कार्ड जमा कराए।

शनिवार को थाना दिवस में एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ यशवीर सिंह, तहसीलदार हीरालाल सैनी जैसे ही कोतवाली पहुंचे पहले से मौजूद खड़े दर्जनों लोगों ने शादी का हवाला देकर रूपये दिलाने के लिए प्रार्थन पत्र दिए।  

पैसे नहीं पास, कैसे करें कन्यादान
 चोला क्षेत्र के नवादा गांव निवासी प्रेमपाल की बेटी वीरवती की शादी नौ दिसंबर को होनी है। प्रेमपाल बिटिया की शादी के इंतजाम के लिए पैसे निकालने को पांच दिन से लाइन में लगे रहे। पांच दिन में महज एक हजार रुपये प्रेमपाल के हिस्से में आ सके।


अब ऐसे में बिटिया का कन्यादान कैसे हो, इसको लेकर संशय के बादल मंडरा गए हैं। इसके अलावा चोला निवासी लोकेश पुत्र चंदू की शादी 21 नवंबर को होनी है। लोकेश के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि शादी को महज दो दिन बाकी हैं, लेकिन कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में शादी को कुछ दिन टालने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed