फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Children moved into contention sticks, firing

बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Sun, 12 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 12 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Children moved into contention sticks, firing
kidnapping at gunpoint

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के फैसलाबाद में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। मारपीट में दो पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। फैसलाबाद निवासी नईम पुत्र अनीस ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसका भाई शमीम रहता है। पड़ोस में ही हिमायत पुत्र अल्लादिया रहता है। हिमायत के पुत्र सलमान सारिक पुत्र ताहिर पेंटर मारपीट कर रहा था।  

बीच-बचाव करने पर सारिक ने भाई शहजाद, चचेरे भाई मोनिश, वल्लू, जुबेर पुत्र यूसुफ, ताहिर पुत्र अज्ञात, आरिफ व अन्य लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की।वहीं, यूसुफ पुत्र वाहिद खां ने बताया कि  शहजाद पुत्र वाहिद व मोहम्मद आजिम पुत्र आरिफ को ट्यूशन के लिए छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन


तभी विजय पेट्रोल पंप के पीछे वाली गली में घात लगाए नईम, शमीम व छोटे और यामीन ने बाइक से उसे खींच लिया। आरोपियों ने बुरी तरह पीटा।

खेत में खेलने से मना करने पर मारपीट
 क्षेत्र के गांव लोधई में खेत में क्रि केट खेलने से मना करने पर दबंगों ने एक राय होकर हाकी, सरिया व विकेट से मारपीट की। इससे एक दिव्यांग सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।   पतरामपुर निवासी सतीशचंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भतीजा ललित दिव्यांग है। संदीप, सतेंद्र शर्मा तथा संजय शर्मा निवासी लोधई गांव स्थित अपने खेतों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बराबर में खाली पड़े खेत में पतरामपुर निवासी अरविंद, अनुज, बंटी, सचिन, नीरज, सौरभ तथा अरुण एवं कुछ अन्य लोग क्रिकेट खेल रहे थे।  इन लोगों को खेलने से मना किया तो ये नहीं माने ओर एक राय होकर सरिया हाकी व विकेट से मारपीट की। सरिया से सिर पर किए वार से सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed