{"_id":"578bc7aa4f1c1b9332c4b8d6","slug":"alcohol-smugglers-taunt-the-police-pistol-disguises","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्करों ने पुलिस पर ताना तमंचा, धर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्करों ने पुलिस पर ताना तमंचा, धर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद/ककोड़ (ब्यूरो)। चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार शराब तस्करों ने पुलिस पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने दोनों तस्करों को बाइक और अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार को ककोड़ में चांगोली मोड़ पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर तमंचा तान दिया। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसओ ककोड़ महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने अपना नाम ग्राम जमालपुर थाना दनकौर निवासी प्रमोद पुत्र सुखबीर, ग्राम खेरली थाना दनकौर निवासी सोनू पुत्र देवी सिंह बताया। दोनों के पास से तीन पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
बताया गया कि दोनों युवक पहले भी कई बार शराब तस्करी में पकड़े जा चुके है। एसओ महेंद्र सिंह का कहना है कि तस्करों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्हें जेल भेजा जाएगा।