{"_id":"5d18ffd98ebc3e3cf10eaf21","slug":"15619194282-bulandshahr-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर खेत में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात गन प्वाइंट पर घर से खेत में ले जाकर किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि किशोरी अपने घर पर सो रही थी। रात में किसी ने घर की कुंडी बजाई। किशोरी को अपने किसी परिजन के घर आने का इंतजार था। उसने कुंडी खोल दी तभी गांव का एक युवक तमंचे के बल पर किशोरी को गन्ने के खेत में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को खोजते हुए परिजन खेतों की तरफ पहुंचे तो आरोपी तमंचा लेकर भाग गया। किशोरी के आपबीती बताने पर परिजनों ने घटना की सूचना डायल सौ पर दी। सूचना पर बीबीनगर थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रताप सिंह बालियान मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू की। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। सीओ स्याना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सामने आ रहा है कि पीड़ित युवक से मिलने के लिए खुद घर से बाहर गई थी।