फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गैंगस्टर में वांछित 20 हजार का इनामी सनी गिरफ्तार

गैंगस्टर में वांछित 20 हजार का इनामी सनी गिरफ्तार

Wed, 29 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर में वांछित 20 हजार का इनामी सनी गिरफ्तार
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने बीते काफी समय से गैंगस्टर में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश सनी को धर दबोचा है। साथ ही आरोपी का पूछताछ के बाद चालान भी कर दिया गया। आरोपी सनी पूर्व में भी मोबाइल छीनने आदि संबंधित मामलों में जेल जा चुका है।

एएसपी प्रमोद कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात नगर पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग में लगी हुई थी। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश सनी पुत्र हरी सिंह निवासी गांव इमलिया धमैड़ा अड्डे के निकट मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम ने मौके पर पहुंच घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि सनी शातिर किस्म का अपराधी है। वह पूर्व में अपने साथियों के साथ मिलकर राहगीरों से मोबाइल लूटने की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह पूर्व में भी ऐसे ही एक मामले में जेल जा चुका है। बीते दिनों उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर एक्ट में लगातार फरार रहने के कारण आरोपी सनी पर 20 हजार रुपये का इनामी घोषित किया था। एएसपी ने बताया कि आरोपी सनी को पूछताछ के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed