{"_id":"5b859aea42c792466e6eeb12","slug":"15354825912120-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में बनेगी 120 पुरुष बंदी की डबल बैरक, लगेगी ट्यूबवेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कारागार में बनेगी 120 पुरुष बंदी की डबल बैरक, लगेगी ट्यूबवेल
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में बनेगी 120 पुरुष बंदी की डबल बैरक, लगेगी ट्यूबवेल
बुलंदशहर। क्षमता से अधिक बंदी व कैदियों से जूझ रही जिला कारागार को कुछ राहत मिलने वाली है। शासन ने इसके लिए आदेश जारी करते हुए करीब दो करोड़ की लागत से डबल बैरक बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही बंदियों व कैदियों को स्वच्छ पेयजल देने के लिए ट्यूबवेल लगाने के भी आदेश दिए हैं।
जिला कारागार में फिलहाल 1800 कैदियों व बंदियों को रखने की सुविधा है। अधिकतर समय जिला कारागार में दो हजार से अधिक बंदी व कैदी भरे रहते हैं। जिसके कारण बंदियों व कैदियों को जेल में काफी असुविधाएं झेलनी पड़ती हैं। अब शासन ने जेल में बंदियों व कैदियों को राहत देने के लिए नई बैरक के निर्माण के आदेश दिए हैं। संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह तोमर ने डीएम व जिला कारागार प्रशासन को आदेश दिए हैं कि जेल परिसर में 120 बंदी क्षमता की डबल स्टोरी पुरुष बैरक का निर्माण किया जाए। इसके लिए संयुक्त सचिव ने आवश्यक धनराशि 1 करोड़ 91 लाख 24 हजार रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसके अलावा कैदियों व बंदियों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 32 लाख की लागत से ट्यूबवेल लगाने के आदेश दिए हैं। 45.85 लाख की धनराशि जारी करते हुए टाइप 4 आवासों के निर्माण के भी आदेश दिए हैं। संयुक्त सचिव ने जेल अफसरों को आदेश जारी करते हुए गुणवत्ता के तहत कार्य कराने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।