फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष की सजा

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष की सजा

Sat, 22 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 12 वर्ष की सजा
विज्ञापन

चार साल पहले सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में बारात में आई नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले को दोषी मानते हुए 12 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 19 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह निर्णय अपर सत्र न्यायाधीश ध्रुव कुमार तिवारी के न्यायालय ने दिया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रेखा दीक्षित ने बताया कि सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सात अप्रैल 2013 में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि वह पति व बच्चों के साथ अपनी बहन के लड़के की शादी में दिल्ली से आयी थी।
विज्ञापन


बारात में अपनी नौ वर्षीय बेटी को भी भेज दिया था। बारात में रहीस निवासी शिकारपुर भी गया था। रहीस उसकी नाबालिग बेटी को आइसक्रीम खिलाने के बहाने अपने साथ बाइक पर ले गया और दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी। कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस को सुनने के बाद गवाहों और सबूतों के आधार पर रहीस को दोषी मानते हुए 12 साल की सजा सुनाई। साथ ही 19 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed