फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Businessman cheated of Rs 5 lakh, number blocked

Bulandshahar News: कारोबारी से पांच लाख रुपये ठगे, नंबर किया ब्लॉक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Businessman cheated of Rs 5 lakh, number blocked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी पशुओं का चारा बेचने के कारोबारी से नीलामी के नाम पर पांच लाख रुपये लिए गए। बाद में उससे दस लाख रुपये और रिश्वत के मांगे गए। रिश्वत न देने पर पीड़ित के पांच लाख रुपये हड़पकर नंबर ब्लॉक कर दिया गया। पीड़ित ने एसएसपी को मामले की तहरीर देकर एक नामचीन कंपनी के चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली देहात के गांव इमलिया निवासी मोहम्मद सादिक ने बताया कि वह अयान ट्रेडर्स के नाम से कंपनी चलाता है और पशुओं के चारे का कारोबार करता है। आरोप है कि एक नामचीन कंपनी के पदाधिकारियों ने बीते दिनों उससे ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया और बताया कि उनकी कंपनी पशुओं का चारे की नीलामी कर रही है। आरोपियों ने उसे नीलामी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। ई-मेल और फोन के माध्यम से पीड़ित से बातचीत हुई। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर पांच लाख रुपये का डीडी कंपनी के खाते में लगवा दिया। साथ ही नीलामी की तारीख 17 व 18 अप्रैल बताई। निर्धारित तिथि पर नीलामी में भाग लिया और पांच कंपनियों के बीच हुई नीलामी में वह प्रथम आया। इसके बाद आरोपियों ने उससे दस लाख रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत देने से मना करने पर आरोपियों ने नीलामी में प्रथम आने के बावजूद उसे ब्लॉक कर दिया और उसके पांच लाख रुपये भी हड़प लिए। अब आरोपियों से उसका संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने देहात कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed