{"_id":"61a7b405bb115f2af263903e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd230302786","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े बराती और घराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर नाचने को लेकर भिड़े बराती और घराती
विज्ञापन

खानपुर। नगर के अंबेडकर वार्ड में मंगलवार को आई बरात में डीजे पर नाचने के लिए बरातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार को नगर के अंबेडकर वार्ड निवासी जयप्रकाश की पुत्री की शादी थी। मेरठ के नानकपुर से बरात आई थी। देर रात खाने के बाद डीजे पर नाचने को लेकर कुछ बरातियों व घरातियों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर लाठी-डंडों व ईंट पत्थर हमला कर दिया। हमले में लड़की के मामा व लड़का पक्ष से एक रिश्तेदार सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौजूदगी में विवाह की सारी रस्मों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।