{"_id":"60ede2d48ebc3eb15748904f","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2222089167","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
बुलंदशहर। शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी से इनकार करने पर जब विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनूपशहर क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि कुछ समय पहल उसकी मुलाकात कोतवाली देहात के गांव फौलादपुर निवासी सतेंद्र से हुई थी। आरोपी सतेंद्र ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने नगर क्षेत्र के एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बीते दिनों पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए दबाव बनाया गया तो आरोपी ने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक की करतूत में उसके गांव की ही एक महिला का भी सहयोग रहा। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सतेंद्र एवं महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।